1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में मचा घमासान, पार्षदों और मेयर के बीच हुई तू- तू मैं-मैं; VIDEO वायरल

सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में मचा घमासान, पार्षदों और मेयर के बीच हुई तू- तू मैं-मैं; VIDEO वायरल

 Published : Jul 29, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 12:02 am IST

नगर निगम से जुड़ी योजनाओं और बजट को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिस पर मेयर ने जवाब देना शुरू किया। लेकिन पार्षदों को मेयर की बातें रास नहीं आईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

सीतामढ़ी नगर निगम की...- India TV Hindi
सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में हंगामा। Image Source : REPORTER INPUT

सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान मेयर रौनक जहां परवेज और कई पार्षदों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामे का माहौल ऐसा बना कि कार्यवाही ठप हो गई और सदन का माहौल गरमा गया। 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि निगम से जुड़ी योजनाओं और बजट को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिस पर मेयर ने जवाब देना शुरू किया। लेकिन पार्षदों को मेयर की बातें रास नहीं आईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते बहस आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई और सदन में शोर-शराबा मच गया। इस दौरान कुछ पार्षदों ने वॉकआउट भी किया, वहीं बैठक में मौजूद एमएलसी बंशीधर बृजवासी पूरे घटनाक्रम के दौरान मौन बने रहे और स्थिति को संभालने की कोई कोशिश नजर नहीं आई।

इस पूरे बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार साफ देखी जा सकती है।

(रिपोर्ट- सौरभ सीतामढ़ी)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: पंचायत के सचिव जी ने विधायक भाई वीरेंद्र पर दर्ज कराई FIR, कहा- 'वह जान से मरवाएंगे या क्या करेंगे'

'प्रेमी-प्रेमिका लड़ मरें तो क्या यह लॉ एंड ऑर्डर मामला है?' जानिए चिराग पासवान के बारे में मांझी ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।