1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पहले करते रहे बात, फिर एक के बाद एक 5 गोलियां सीने में उतार दीं; मर्डर का ऐसा VIDEO आया..जिसने देखा वो दहल गया

पहले करते रहे बात, फिर एक के बाद एक 5 गोलियां सीने में उतार दीं; मर्डर का ऐसा VIDEO आया..जिसने देखा वो दहल गया

 Published : Oct 21, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 02:58 pm IST

बिहार के गयाजी में सनसनीखेज मर्डर हुआ है। पासवान समाज के सुभाष कुमार की सुपारी किलिंग की गई। चार सुपारी किलर्स ने गयाजी में सुभाष के सीने पर एक के बाद एक 5 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

gayaji subhash murder- India TV Hindi
सुपारी किलर ने सुभाष कुमार को पांच गोलियां मारीं। Image Source : REPORTER INPUT

वोटिंग से पहले बिहार के गयाजी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम सुभाष पासवान है। बदमाश पिस्टल लहराते आते हैं और घर के बाहर ही सुभाष पासवान के सीने में गोली मार देते हैं। सुपारी किलर्स बड़ी आसानी से मर्डर पर फरार हो गए। वो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि सुभाष के पिता की मोहल्ले के ही एक लड़के से पिछले 5 साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मर्डर के बाद गयाजी का चुनावी माहौल गरम हो गया है।

19 साल के सुभाष को गोलियों से किया छलनी

हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों के हाथ में पिस्टल है। 19 वर्षीय सुभाष पासवान को बदमाश रोकते हैं। कुछ बात करते हैं तभी एक बदमाश सुभाष पासवान के सीने पर गोली मार देता है। सुभाष नीचे गिर जाता है तभी दूसरा बदमाश पिस्टल लेकर आता है सुभाष को करीब से गोली मारता है। गोली लगते ही सुभाष की मौत हो जाती है। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है आपसी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।  

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने-

पिता हैं भाजपा SC/ST प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष 

मृतक के पिता उपेंद्र पासवान ने चुनावी रंजिश के कारण मेयर गणेश पासवान के द्वारा सुपारी देकर अपराधियों के द्वारा हत्या कराने का आरोप लगाया है। वह खुद भाजपा SC/ST प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। पिछली बार मेयर के चुनाव में वह खुद प्रत्याशी रहे हैं, इसी चुनावी रंजिश में हत्या की गई है। 

एक अपराधी की हुई पहचान

घटना के बाद पुलिस बलों की तैनाती की गई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज में 5 अपराधियों की तस्वीर दिख रही है जिसमें एक की पहचान बंटी कुमार पिता रणजीत पासवान के रूप में हुई, जो कि फरार है।

(रिपोर्ट- अजीत कुमार)

यह भी पढ़ें-

पंजाब के पूर्व DGP का बहू से अफेयर? बेटे की हत्या के आरोप में फंसे, मौत से पहले का VIDEO आया सामने

दिवाली पूजन कर घर लौटा व्यापारी, पीछे से दुकान जलकर हुई राख, देख फूट फूटकर रोया; VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।