1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नामांकन कर बाहर निकलते ही तेज प्रताप की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी हुईं गिरफ्तार, जानें क्यों

नामांकन कर बाहर निकलते ही तेज प्रताप की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी हुईं गिरफ्तार, जानें क्यों

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 13, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 02:39 pm IST

तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीणा मानवी जैसे ही समाहरणालय से नामांकन दाखिल कर बाहर निकलीं, तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

वीणा मानवी के साथ तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
वीणा मानवी के साथ तेज प्रताप यादव Image Source : INSTAGRAM/@MANVIVEENA

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज यानी 13 जुलाई को नामांकन का आखिरी दिन है। इस सीट पर एक तरफ जहां जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल कराने पहुंचे, तो दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी भी अपना नामांकण दाखिल करने समाहरणालय पहुंचीं। वीणा मानवी जैसे ही समाहरणालय से नामांकन दाखिल कर बाहर निकलीं, तो उन्हें पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वीणा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति: तेज प्रताप यादव 

वीणा की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।"

जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी

बता दें कि तेज प्रताप यादव के नेतृत्व वाले जन शक्ति जनता दल ने बिहार में आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को तेज प्रताप यादव ने औपचारिक रूप से मानवी को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा और उन्हें पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। चुनाव चिह्न मिलने के बाद, वीणा मानवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और बांकीपुर की जनता की आवाज बनकर काम करेंगी।

ये भी पढ़ें-

20-30 करोड़ के ऑफर वाले बयान पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने भेजा नोटिस; कहा- 7 दिनों मांगें माफी

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, BKTC से सस्पेंड था कर्मचारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।