1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है..," गांधी मैदान से तेजस्वी ने नीतीश और पीएम मोदी पर किए हमले

"बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है..," गांधी मैदान से तेजस्वी ने नीतीश और पीएम मोदी पर किए हमले

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 03, 2024 04:40 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 04:40 pm IST

तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए।

 Tejashwi Yadav- India TV Hindi
RJD की 'जन विश्वास महारैली' में तेजस्वी यादव Image Source : PTI

आज पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' के दौरान तेजस्वी यादव जमकर गरजे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक मेरी नजर जा रही, लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। हम लोगों ने 10 दिनों तक बिहार का भृमण किया। आप सबसे आने का अनुरोध किया था। आज रैलियों में भीड़ का रिकॉर्ड टूटा है। इसी गांधी मैदान में नौकरी भी बांटी गई। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग डरने वाले नहीं हैं। वाशिंग मशीन में कितना बड़ा भी भ्रस्टाचारी हो साफ हो  जाता है। लेकिन बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गई है। इसमें हर पार्टी का कूड़ा आ जाता है।

नीतीश कुमार पर कसा तंज

इस दौरान नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनसे 10 लाख नौकरियों की बात कही तो उन्होंने सवाल किया था कि पैसा कहां से आएगा। हमने अति पिछड़ो-पिछड़ो और दलितों के आरक्षण का दायरा बढ़ाया है। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि आप हमारा साथ दें, हम आपके साथ हैं। तेजस्वी ने कहा राजद केवल 'माई' नहीं 'बाप' की भी पार्टी है। B से बहुजन, A से अगड़ा, A से आधी आबादी (महिलाएं), और P से पुअर (गरीब) की पार्टी है। 

"बीजेपी में हर पार्टी का कूड़ा आता है"

तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ विधायक इधर से उधर करते हैं लेकिन आप जनता को कहां से खरीदोगे। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। वाशिंग मशीन में कितना बड़ा भी भ्रस्टाचारी हो साफ हो जाता है। लेकिन बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है। हर पार्टी का कूड़ा आ जाता है। चचा तो पलटी मारते ही हैं, सम्राट चौधरी भी 7-7 पार्टी बदल चुके हैं। कभी चुनाव नहीं लड़े हैं।

तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी घेरा

गांधी मैदान में तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। 2019 में 40 में से 39 सीट आपने जिताया। अब उनके लोगों से पूछना कि भाजपा ने क्या किया। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। झूठा लोग है ये लोग। मोदी जी कह रहे थे कि अपने पिता का नाम काम क्यों नहीं लेता है... चश्मा साफ कर लीजिए। जनसैलाब है, UPA में लालू ने ऐतिहासिक काम किया। रेल को मुनाफा दिया। आपने तो रेलवे का निजीकरण किया है। लालू जी ने कुम्हारों को रोजगार दिया। चक्का का फैक्ट्री दिया। बिहार में सामजिक न्याय करके दिखाया।

"राज्य सरकार को इन्श्योरेन्स करवा लेना चाहिए"

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी हमें परिवारवादी बोलत हैं। तब उनके पीछे सम्राट बैठे थे, पारस थे, क्या वो परिवारवाद नहीं है नीतीश जी ने जो यू-टर्न लिया है, राज्य सरकार को इन्श्योरेन्स करवा लेना चाहिए। जब चाचा कह रहे थे, अब यहीं रहेंगे तो मोदी जी हंसने लगे। क्यों हंस रहे थे। बार-बार क्यों बोलना पड़ता है कि हम नहीं जायेंगे।

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि एक गाना है। इधर चला मैं उधर चला, जाने किधर... फिसल गया। आपको प्रणाम...। उन्होंने कहा कि जेडीयू  2024 में खत्म हो जाएगी। एक तरफ फिरकापरस्त हैं, एक तरफ मौकापरस्त लोग हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।