1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लंबे समय बाद बिहार लौटे तेजस्वी यादव, अपने ही नेता ने साध दिया निशाना, बोले- 'यह सब कुछ अच्छा लक्षण नहीं है'

लंबे समय बाद बिहार लौटे तेजस्वी यादव, अपने ही नेता ने साध दिया निशाना, बोले- 'यह सब कुछ अच्छा लक्षण नहीं है'

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 12, 2026 06:18 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 07:11 am IST

राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को लंबे समय बाद बिहार लौटे और बिहार सरकार पर निशाना साधी। हालांकि, तेजस्वी की अपनी ही पार्टी के नेता ने उनपर निशाना साध दिया है।

tejashwi yadav shivanand tiwari bihar- India TV Hindi
शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी पर साधा निशाना। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

राजद नेता तेजस्वी यादव यूरोप की लंबी यात्रा के बाद रविवार को बिहार लौट आए हैं। उन्होंने बिहार आते ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, तेजस्वी यादव अब अपने ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं। तेजस्वी के लम्बे समय के बाद बिहार आने पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने उनपर निशाना साध दिया है। आइए जानते हैं कि शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी को लेकर क्या कहा।

क्या बोले शिवानंद तिवारी?

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने एक व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप में लिखा- "तेजस्वी के आगवानी में हवाई अड्डे पर राजद का कोई विधायक नज़र नहीं आया ! स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं से ज़्यादा बाइट लेने के लिए कैमरे वालों की भीड़ ही ज़्यादा थी. तेजस्वी अपनी पार्टी के राज्य कार्यालय में झांकने भी नहीं गए. हवाई अड्डे से सीधे अपने घर चले गए। यह सब कुछ अच्छा लक्षण नहीं है।"

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा

यूरोप के दौरे के बाद पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिहार की सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा- "पूरा देश कह रहा है कि हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता। इन्होंने जनतंत्र को धन-तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। छल-कपट-प्रपंच और मशीनरी से प्राप्त जनादेश को जनता कितना स्वीकार रही है वह सभी जानते है।"

100 दिन तक कोई टिप्पणी नहीं करेंगे- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा- "हम शुरू से ही सकारात्मक राजनीति करते आए है इसलिए सरकार गठन के 100 दिन तक नई सरकार की नीतियों, निर्णयों और कार्यक्रमों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन लोगों के साथ सरकार के कार्यों की विवेचना करते रहेंगे। डबल इंजन सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पलायन, शिक्षा, चिकित्सा और विधि व्यवस्था का क्या हश्र है यह किसी से छुपा नहीं है?"

सरकार अपने घोषणा पत्र पर अमल करें- तेजस्वी 

तेजस्वी यादव ने कहा- "हम चाहते है कि डबल इंजन सरकार अपने घोषणा पत्र पर अमल करें जिसमें प्रदेश की 2.5 करोड़ महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का वादा था, 1 करोड़ नौकरियों का प्रण था, हर जिले में 4-5 बड़े उद्योग और फैक्ट्री लगाने समेत अनेक वादें थे। चुनाव पूर्व प्रत्येक विधानसभा में प्रत्यक्ष रूप से ये 1,50,00,00000 ( 150 करोड़) रुपए बांट सकते है तो सरकार गठन पश्चात् नागरिकों की हर मांग हर परिस्थिति में पूर्ण होनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें- 'जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है', रोहिणी आचार्य का​ फिर छलका दर्द; 'अपने-परायों' का किया जिक्र

बिहार में फिर 'भारत रत्न' को लेकर चर्चा शुरू, अब नीतीश कुमार को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की उठी मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।