1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: तेज प्रताप यादव ने बताईं अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक की खूबियां, बोले- मुझे ये चलाना बहुत पसंद है

VIDEO: तेज प्रताप यादव ने बताईं अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक की खूबियां, बोले- मुझे ये चलाना बहुत पसंद है

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 21, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 06:03 pm IST

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुद अपनी बाइक की खूबियां भी बताई हैं।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : PTI

पटना: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस बाइक की खूबियों के बारे में भी बताया और कहा कि उन्हें बाइक चलाना बहुत पसंद है।

तेज प्रताप ने क्या कहा? 

अपनी नई खरीदी हुई कावासाकी निंजा बाइक के वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, तेज प्रताप यादव ने कहा, "इसमें कुछ भी नया नहीं है, मैं पहले से ही बाइक चलाता रहा हूं। बाइक चलाना, व्लॉगिंग करना लोगों का शौक होता है, बहुत से युवा ऐसा करते हैं। लोग मुझे पसंद करते हैं, एक क्रेज है, मुझे टीवी पर भी दिखाया जाता है। युवा वीडियो शेयर करते हैं। यह एक स्पोर्ट्स बाइक है, 600 CC की है। मुझे बाइक चलाना बहुत पसंद है।"

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं तेज प्रताप

हालही में तेज प्रताप यादव बिजली का बिल नहीं भरने, अपने फैन की पिटाई करने और बिहार चुनावों में हार की वजह से चर्चा में रहे थे। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव अपनी नई पार्टी का निर्माण करके लड़ा था, जिसमें उनको हार मिली थी। यहां ये भी बता दें कि तेज प्रताप की एक लड़की के साथ फोटो वायरल होने के बाद उन्हें RJD से निष्कासित कर दिया गया था और परिवार से भी बाहर कर दिया गया था। इसके बाद लालू यादव के परिवार के अंदर की कलह बाहर आ गई थी और मीडिया में काफी चर्चा में रही थी। 

बिहार चुनाव में हार पर तेज प्रताप ने कहा था कि हार-जीत तो लगी रहती है, कोई भी विधायक बनता है तो वह कुर्सी उसकी बपौती नहीं है। बता दें कि तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के प्रमुख हैं। तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।