1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में घटी शर्मनाक घटना, महिला के साथ हुआ यौन शोषण, वीडियो वायरल

हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में घटी शर्मनाक घटना, महिला के साथ हुआ यौन शोषण, वीडियो वायरल

 Published : Jul 06, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 10:46 pm IST

हाजीपुर के राजा प्रकार सामुदायिक सरकारी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्वास्थ कर्मचारी एक महिला के साथ यौन शोषण कर रहा है

हाजीपुर वायरल वीडियो- India TV Hindi
हाजीपुर वायरल वीडियो Image Source : INDIA TV

बिहार के हाजीपुर से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के राजा प्रकार सामुदायिक सरकारी अस्पताल में एक महिला के साथ यौन शोषण हुआ है। पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म वहां का स्टाफ कर रहा है। अब इस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब जिला स्तरीय टीम बनाकर घटना की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य कर्मचारी ने किया शोषण

यह वीडियो हाजीपुर के राजा प्रकार सामुदायिक सरकारी अस्पताल के एक्स-रे रूम का है। एक्स-रे रूम के अंदर महिला के साथ यौन शोषण किया जा रहा है। वीडियो बीते 2, 3 दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो कुछ दिन पुराना है और अस्पताल के एक्स-रे रूम के अंदर का है और जो घटना को अंजाम दे रहा है वह स्वास्थ्य कर्मचारी है

100 रुपए के बदले चुकानी पड़ी यह कीमत

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला राजापाकर क्षेत्र की ही है जो कुछ दिन पहले अपने परिजन का इलाज करने के लिए अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर द्वारा उनको एक्स-रे लिखा गया था परिजन का एक्स-रे करवाने के लिए महिला अस्पताल पहुंची थी। स्वास्थ्य कर्मचारी ने एक्सरे के लिए 100 रुपए की डिमांड की थी। लेकिन महिला पैसा नहीं दे पाई थी जिसके बदले में महिला के सामने यह घिनौनी डिमांड राखी गई। पैसे नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मचारी के सामने महिला को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीड़िता महिला का फायदा उठाकर, उसक वीडियो भी बना लिया। महिला को लेकर एक बात और बताई जा रही है कि महिला दिमागी रूप से कमजोर है।

जांच की जा रही है

वायरल वीडियो के मामले पर ना तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा कुछ भी खुलकर बात नहीं रहे हैं और ना ही जिले के सिविल सर्जन। दोनों ने कहा है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है इसकी जांच की जा रही है। जांच टीम अधिकारी गुड़िया कुमारी ने कहा कि हम लोग जांच करने के लिए सिविल सर्जन के आदेश पर यहां आए हैं। इस विषय में जो भी साक्ष हम लोग को मिला है या जो भी बातें सामने आई है. इसकी जानकारी सिविल सर्जन को लिखित रूप में रिपोर्ट देंगे। 

भले ही बिहार के स्वास्थ्य अधिकारी इस हाजीपुर के राजा प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकले अश्लील वीडियो पर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन सवाल बनता है, सरकारी अस्पताल के एक्स-रे रूम में यह कुकर्म हुआ तो हुआ कैसे?

हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

प्रेमिका से मिलने आए युवक ने भाई को मारी गोली, छत से गिरकर प्रेमी युवक की मौत, युवती का भाई जख्मी

बेटे ने इंटरकास्ट मैरिज की तो ससुरालियों ने पिता का कर कर दिया मर्डर, यमुनानगर की झाड़ियों में मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।