1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में मॉब लिंचिंग, सरस्वती पूजा का चंदा देने से किया मना तो भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

बिहार में मॉब लिंचिंग, सरस्वती पूजा का चंदा देने से किया मना तो भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 25, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 01:19 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के चलते कुछ युवकों ने पीट-पीटकर एक ऑटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

युवक की पीट-पीटकर हत्या- India TV Hindi
युवक की पीट-पीटकर हत्या Image Source : FILE

बिहार से एक और मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक ऑटो चालक को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने के कारण कुछ युवकों ने चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मामले में पुलिस एक श्ख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के चलते कुछ युवकों ने पीट-पीटकर एक ऑटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशाबिगहा निवासी रवींद्र राजवंशी के रूप में की गई है।

गांव के पास कुछ युवकों ने चंदा मांगा

मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविंद्र मंगलवार को अपनी मां के देहांत के बाद परिजनों को लेकर नदी में स्नान के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान सिरदला नरहट पथ पर विजयपुर गांव के समीप कुछ युवक सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे थे। रवींद्र के मना करने पर आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

PM मोदी पर BBC की डॉक्युमेंट्री ने ली कांग्रेस नेता की बलि, एके एंटनी के बेटे अनिल ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।