1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: बिहार में युवक ने मंगेतर की मांग में सिंदूर डाला तो भड़क गया बॉयफ्रेंड, कर दी बेरहमी से पिटाई

Video: बिहार में युवक ने मंगेतर की मांग में सिंदूर डाला तो भड़क गया बॉयफ्रेंड, कर दी बेरहमी से पिटाई

 Published : Apr 04, 2024 09:22 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 09:50 am IST

बिहार के जहानाबाद में मंगेतर से मिलने पहुंचे युवक को युवती के बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मंगेतर से मिलने पहुंचे युवक को बॉयफ्रेंड ने पीटा, अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
मंगेतर से मिलने पहुंचे युवक को बॉयफ्रेंड ने पीटा, अस्पताल में भर्ती Image Source : INDIA TV

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद में एक युवक को अपनी मंगेतर (होने वाली दुल्हन) से मिलना महंगा पड़ गया। युवती के बॉयफ्रेंड ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके की है। युवती के मंगेतर को काफी चोटें आई हैं। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने पहुंचा था युवक 

दरअसल काको थाना क्षेत्र के नोनही गांव की रहने वाली लड़की सुषमा कुमारी की शादी कुछ दिन पहले गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत नीममचक गांव निवासी राकेश कुमार तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। लेकिन रुपये की लेन देन को लेकर लड़का पक्ष के लोग टाल मटोल कर रहे थे। इसी दौरान शादी से पहले बुधवार को युवक अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जहानाबाद पहुंच गया। जहां दोनों की मुलाकात हुई। 

युवक ने मंगेतर की मांग में सिंदूर डाला तो भड़क गया बॉयफ्रेंड

इस दौरान दोनों में शादी को लेकर बातचीत होने लगी तभी लड़की ने कोर्ट चलकर शादी करने को कहा। लड़का कोर्ट में जाने से इनकार किया तो लड़की अपनी मांग में सिंदूर भरने की जिद करने लगी तो युवक ने मंगेतर की मांग में सिंदूर डाल दिया। तभी इसकी भनक लड़की के बॉयफ्रेंड रविशंकर को लग गई। युवक आनन फानन में मौके पर पहुंच गया। प्रेमी को यह बात नागवार गुजरी और राकेश कुमार नामक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया और मौके से फरार हो गया।

युवक अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल युवक को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इधर घायल युवक के परिजनों को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मुकेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।