हर साल दिवाली पर वही घर की सफाई, वही मिठाई के डिब्बे, और वही पड़ोसियों के यहां आना-जाना। अच्छा तो लगता है, पर कभी-कभी मन करता है कि कुछ अलग हो, कुछ नया हो। अब मान लीजिए अगर आप दिवाली मना सकें किसी ऐसी जगह जहां ना सर्दी की शुरुआत हो, ना प्रदूषण की चिंता, और सबसे बड़ी बात - बिना वीज़ा के 60 दिन तक घूमने की आज़ादी! सुनने में सपना लग रहा है ना? पर ये हकीकत है! थाईलैंड इस साल कुछ ऐसा कर रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ - वो पूरे जोश-खरोश के साथ दिवाली मना रहा है। और ये कोई छोटा-मोटा इवेंट नहीं, बल्कि थाईलैंड सरकार की तरफ से ऑफिशियली ऑर्गेनाइज किया किया जा रहा फेस्टिवल है।
Related Stories
बैंकॉक में दिवाली का जादू
बैंकॉक की गलियां दीयों से सज रही हैं, ख्लोंग ओंग आंग (Khlong Ong Ang) के किनारे रंगोली बिछ रही है, और भारतीयों का भव्य स्वागत करने के लिए फाहुरत (Phahurat) का 'लिटिल इंडिया' पूरी तरह तैयार है। बैंकॉक का अमेज़िंग थाईलैंड ग्रैंड दिवाली फेस्टिवल (Amazing Thailand Grand Diwali Festival) अब सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि भारत और थाईलैंड की दोस्ती का एक शानदार जश्न बन गया है! हर साल अक्टूबर-नवंबर में ख्लोंग ओंग आंग (Khlong Ong Ang ) और फाहुरत (Phahurat) (जिसे 'लिटिल इंडिया' भी कहते हैं) में यह भव्य समारोह होता है।
और सबसे बड़ी बात? थाईलैंड सरकार खुद इस फेस्टिवल को celebrate कर रही है! हां भई, पूरी सरकारी मान्यता के साथ, टूरिज़्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (Tourism Authority of Thailand) और सरकारी और निजी क्षेत्र के सहयोग की देखरेख में यह त्योहार मनाया जा रहा है। मतलब साफ है - थाईलैंड को भारतीय संस्कृति से प्यार है और वो चाहते हैं कि आप वहां आकर धूमधाम से दिवाली मनाएं!
क्या-क्या मिलेगा इस धमाल में?
कल्चरल बोनान्ज़ा
भारतीय लोक नृत्य, पारंपरिक कला प्रदर्शन, और contemporary शोज़ - सब कुछ एक छत के नीचे! अपनी संस्कृति को विदेश में इतने प्यार से सजते-संवरते देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा!
खाने का तड़का
समोसे से लेकर बिरयानी तक, जलेबी से लेकर पनीर टिक्का तक - हर तरह का देसी खाना मिलेगा! थाईलैंड में बैठकर घर का स्वाद... वाह क्या बात है!
रोशनी का जादू
दीये, लाइट्स, फायरवर्क्स, और कैनाल के पानी में झिलमिलाती रोशनी - ये नज़ारा तो बस देखते ही बनता है! सेल्फी लेने के लिए इससे बेहतर बैकग्राउंड और क्या चाहिए?
शॉपिंग का मज़ा
इंडो-थाई cultural trade fair में मिलेगा खरीदारी का पूरा मज़ा! फैशन शोज़, कॉन्सर्ट्स, और ढेर सारी मस्ती!
लोकेशन: कहां है ये सारा धमाल?
Phahurat district और Khlong Ong Ang - बैंकॉक के दिल में बसा हमारा अपना 'लिटिल इंडिया'। यहां पहुंचना भी आसान है और माहौल भी पूरी तरह देसी!
यह सिर्फ एक festival नहीं, बल्कि दो देशों की दोस्ती का जश्न है! तो फिर देर किस बात की? इस दिवाली को बनाइए यादगार! फ्लाइट टिकट्स बुक कीजिए, और मनाइए डेस्टिनेशन वाली दिवाली!
हैप्पी दिवाली, हैप्पी ट्रैवलिंग!