1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. FM रेडियो चैनलों के लिए ई-नीलामी शुरू

FM रेडियो चैनलों के लिए ई-नीलामी शुरू

 Written By: PTI
 Published : Jul 28, 2015 02:07 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 02:10 pm IST

नई दिल्ली: निजी FM रेडियो चरण तीन के विस्तार के तहत 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी आज शुरू हुई। पहले दिन बोलियों के चार दौर हुए। आज जारी आधिकारिक

FM रेडियो चैनलों के लिए...- India TV Hindi
FM रेडियो चैनलों के लिए ई-नीलामी शुरू

नई दिल्ली: निजी FM रेडियो चरण तीन के विस्तार के तहत 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी आज शुरू हुई। पहले दिन बोलियों के चार दौर हुए। आज जारी आधिकारिक बयान के पहले दिन की बोलियों के बाद 54 शहरों में 78 चैनल अस्थायी तौर पर विजेता चैनल बन गए हैं। इनके लिए 357 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य की तुलना में अस्थायी विजेता मूल्य 395 करोड़ रुपए रहा है।

नीलामी में 26 बोलीदाताओं को भाग लेने की अनुमति दी गई है। सूत्रों ने कहा कि पहले दिन नीलामी उम्मीदों के अनुरूप रही है। दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर और पटना जैसे शहरों में अच्छी बोलियां देखने को मिलीं। आगामी दिनों में अन्य शहरों के लिए भी और बोलियां मिलने की उम्मीद है। नीलामी कल सुबह 9:30 बजे फिर शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।