1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. रुपए की गिरावट से मिला सोने को सहारा, 100 रुपए चढ़े दाम

रुपए की गिरावट से मिला सोने को सहारा, 100 रुपए चढ़े दाम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 12, 2015 01:10 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:43 pm IST

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भले दबाव देखने को मिला हो लेकिन घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में सोना 100 रुपए

अंतरराष्ट्रीय बाजार...- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने के भाव, लेकिन घरेलू बाजार में तेजी

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भले दबाव देखने को मिला हो लेकिन घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में सोना 100 रुपए से ज्यादा की तेजी के साथ 26943 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी करीब 105 रुपए की तेजी के साथ 37773 के स्तर पर कारोबार कर रही है। सोने की कीमतों में यह तेजी शेयर बाजार में आई भारी बिकवाली और रुपए में कमजोरी के चलते देखन को मिल रही है। बाजार के विशेषज्ञ मानते हैं कि वायदा बाजार में सोने की कीमतें जल्द 27000 के स्तर को पार कर सकती है।

घरेलू बाजार में दिख सकती है तेजी

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 25 पैसे से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। रुपए की कमजोरी कमोडिटी बाजार में सोने समेत तमाम कमोडिटी को निचले स्तर पर सहारा देगी। जिसकी वजह से सोने में तेजी की उम्मीद बनी हुई है। सोमवार के सत्र में एमसीएक्स पर भी सोना हल्की नरमी के साथ 26,839 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ग्रीम में संकट गहराने से चढ़ेगा डॉलर, गिरेगा सोना  

यूरोपीय देश ग्रीस अभी भी पूरी तरह से कर्ज संकट से नहीं उभर पाया है और दिवालिया होने का संकट अभी भी बरकरार है। इस कारण यूरो में कमजोरी और डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। डॉलर में मजबूती के कारण ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.3 डॉलर की गिरावट के साथ 1,182.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

करना हो ट्रेड तो...

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अयज केडिया का मानना है कि आज के कारोबार में सोना 26682 से 27030 के दायरे में कारोबार करता दिख सकता है। ऐसे में सोने में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स निचले स्तर पर खरीददारी के सौदे बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।