नई दिल्ली: ब्रिटेन के बिजनेस न्यूजपेपर फाइनेंशियल टाइम्स को जापानी मीडिया ग्रुप निक्की ने 1.3 बिलियन डॉलर यानी की 8,212 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इस डील से यूरोप और एशिया के दो बड़ी मीडिया कंपनी एक साथ आ गई हैं। जबकि फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के 'द इकोनॉमिस्ट' मैगजीन या थेम्स नदी के किनारे बने लंदन हेडक्वार्टर्स के 50 प्रतिशत स्टैक शामिल नहीं हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एफटी को खरीदने वालों में कई बड़े मीडिया हाउस शामिल थे, जिनमें से एक जर्मनी का एक्सेल स्प्रिंगर भी था। जबकि स्प्रिंगर ने इस खबर को अफवाह बताया है।
निक्की और पियर्सन ने संयुक्त बयान में बताया कि निक्की ने एफटी ग्रुप को 1.3 बिलियन डॉलर में खरीद लिया गया है। निक्की ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन सुनिओ किटा ने कहा कि हम फाइनेंशियल टाइम्स को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह अखबार 60 साल पुराना है। पियर्सन ने बताया कि मोबाइल और सोशल मिडिया की वजह से अखबार थम गया। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अखबार है। हम उनके साथ समान जर्नलिज्म वेल्यू साझा करना चाहते हैं।