1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. देश में दूध, पानी और खाद्य तेल पर अलर्ट जारी

देश में दूध, पानी और खाद्य तेल पर अलर्ट जारी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 23, 2015 12:54 pm IST,  Updated : Jun 23, 2015 12:58 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी समेत अन्य नूडल्स की जांच के बाद अब दूध, पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर और खाद्य तेल पर अलर्ट जारी किया है।

देश में दूध, पानी और...- India TV Hindi
देश में दूध, पानी और खाद्य तेल पर अलर्ट जारी

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी समेत अन्य नूडल्स की जांच के बाद अब दूध, पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर और खाद्य तेल पर अलर्ट जारी किया है। सरकारी एजेंसी FSSAI ने खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में FSSAI ने सभी खाद्य सुरक्षा कमिश्नरों को भी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें खाद्य पदार्थों के सैंपलों को इकट्ठा कर उन्हें जांच के लिए भेजने को कहा गया है।

नूडल्स, पास्ता और मैकरॉनी पर FSSAI सख्त

कई पैक्ड खाद्य पदार्थ जैसे इंस्टेंट नूडल्स, पास्ता और मैकरॉनी पर FSSAI ने सख्ती करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं मैगी में MSG और लेड की अधिक मात्रा पाए जाने पर सभी 9 वेरिएंट्स को मार्केट से हटाने का निर्देश जारी किया था। साथ ही दूसरी तरफ हाइंज और कैलोग्स को लेबलिंग को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।