1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. FSSAI ने बोतलबंद पानी, दूध व खाद्य तेल पर निगरानी कड़ी की

FSSAI ने बोतलबंद पानी, दूध व खाद्य तेल पर निगरानी कड़ी की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2015 12:21 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 02:41 pm IST

नई दिल्ली: खाद्य उत्पादों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय खाद्य नियामक FSSAI ने राज्यों से कहा है कि वे बोतलबंद दूषित पेयजल और मिलावटी दूध तथा खाद्य तेल बेचने वालों के

FSSAI ने बोतलबंद पानी, दूध...- India TV Hindi
FSSAI ने बोतलबंद पानी, दूध व खाद्य तेल पर निगरानी कड़ी की

नई दिल्ली: खाद्य उत्पादों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय खाद्य नियामक FSSAI ने राज्यों से कहा है कि वे बोतलबंद दूषित पेयजल और मिलावटी दूध तथा खाद्य तेल बेचने वालों के खिलाफ निगरानी पर कार्रवाई तेज करें। मैगी प्रकरण के मद्देजनर अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों ने कहा, राज्यों से कहा गया है कि वे पैकेजशुदा पेयजल, दूध, दूध उत्पादों व खाद्य तेल के संबंध में अपनी निगरानी गतिविधियों को तेज करें। जरूरत पड़ने पर राज्य सुरक्षा आयुक्त कार्रवाई भी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार FSSAI ने उक्त उत्पादों पर निगरानी कड़ी करने का फैसला किया तो पैकेट वाला पानी, दूध व खाद्य तेल उसकी निगाह में आए। उल्लेखनीय है कि इसी साल राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्तों के साथ एक बैठक में FSSAI के सीईओ युद्धवीर सिंह मलिक ने दूध में मिलावट के मामलों को लेकर संसदीय समिति द्वारा उठाई गई चिंताओं को रेखांकित किया था। FSSAI ने इसी महीने देश के विभिन्न भोजनालयों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों में वसा, नमक व चीनी के नियमन के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की थी।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।