1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. फ्यूचर ग्रुप खोलेगा बिग बाजार के 10 नए स्टोर

फ्यूचर ग्रुप खोलेगा बिग बाजार के 10 नए स्टोर

 Written By: PTI
 Published : Aug 07, 2015 11:19 am IST,  Updated : Aug 07, 2015 11:19 am IST

इंदौर: किशोर बियाणी प्रवर्तित फ्यूचर ग्रुप ने आज कहा कि वह उत्तर भारत में अपना खुदरा कारोबार बढ़ाने के लिए जारी वित्तीय वर्ष के दौरान 10 नए बिग बाजार स्टोर स्टोर खोलेगा। इससे इस क्षेत्र

फ्यूचर ग्रुप खोलेगा...- India TV Hindi
फ्यूचर ग्रुप खोलेगा बिग बाजार के 10 नए स्टोर

इंदौर: किशोर बियाणी प्रवर्तित फ्यूचर ग्रुप ने आज कहा कि वह उत्तर भारत में अपना खुदरा कारोबार बढ़ाने के लिए जारी वित्तीय वर्ष के दौरान 10 नए बिग बाजार स्टोर स्टोर खोलेगा। इससे इस क्षेत्र में उसके खुदरा स्टोर की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। फ्यूचर ग्रुप की खुदरा चेन बिग बाजार के उार भारत क्षेत्र के प्रमुख संजय सेनगुप्ता ने कहा, हम उत्तर भारत में इस वित्तीय वर्ष के दौरान 10 नए बिग बाजार स्टोर खोलेंगे। इनमें से छह स्टोर का काम प्रगति पर है, जबकि चार अन्य बिक्री केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।

 
उन्होंने बताया कि बिग बाजार के ये 10 नए स्टोर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में खोले जाने हैं। सेनगुप्ता ने बताया कि फिलहाल फ्यूचर समूह उत्तर भारत के 25 शहरों में 35 बिग बाजार स्टोर चला रहा है। उन्होंने इंदौर के मल्हार मेगा मॉल में बिग बाजार के करीब 40,000 वर्ग फुट में फैले नए स्टोर के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा भी की। यह मध्यप्रदेश में बिग बाजार का पांचवां स्टोर है।

सेनगुप्ता ने बताया कि फ्यूचर ग्रुप मध्यप्रदेश के कटनी में अगले महीने बिग बाजार स्टोर शुरू करेगा। इसके अलावा, रीवा, सतना और रतलाम में बिग बाजार स्टोर खोलने के लिये माकूल जगह की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।