1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सिर्फ तीन बातें जानकर पाएं सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज

सिर्फ तीन बातें जानकर पाएं सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 19, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 01:19 pm IST

नई दिल्ली: बैंक में है आपका खाता और अगर सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं पैसा तो यह खबर आपके लिए है। आमतौर पर सेविंग अकाउंट धारक अपने पैसे को यूं ही पड़ा रहने देते

पता हो तीन बातें तो...- India TV Hindi
पता हो तीन बातें तो बैंक अकाउंट पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली: बैंक में है आपका खाता और अगर सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं पैसा तो यह खबर आपके लिए है। आमतौर पर सेविंग अकाउंट धारक अपने पैसे को यूं ही पड़ा रहने देते हैं ताकि उसपर कुछ हिस्सा ब्याज का भी जुड़ता रहे, लेकिन अगर हम बताएं कि आपको इस पैसे पर कई गुना ज्यादा पैसा बतौर ब्याज मिल सकता है तो आप क्या कहेंगे। हैरान रह गए न। बैंकिंग सेक्टर में ऐसी खास सुविधा भी है कि आप अपने सेविंग अकाउंट से ही फिक्सड डिपाजिट जितना फायदा उठा सकते हैं। गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक सेविंग अकाउंट पर 4 से 6 फीसदी और फिक्सड डिपाजिट पर 8 फीसदी का ब्याज मिलता है।  

क्या है स्कीम-

आप ऑटो स्वीप फैसिलिटी के जरिए अपने सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। इसे फ्लेक्सी डिपॉजिट स्कीम भी कहा जाता है। आप इस स्कीम के जरिए सेविंग अकाउंट से ही एफडी जितना फायदा उठा सकते हैं। यह स्कीम

बचत खाते और सावधि जमा खाते का मिला-जुला रूप है। यानी इस स्कीम के अंतर्गत आपके सेविंग अकाउंट में पड़े पैसे की कुछ राशि एफडी में बदली जा सकती है और दोबारा जरूरत पड़ने पर उस राशि को दोबारा सेविंग अकाउंट की राशि में लाया जा सकता है।

अगली स्लाइड में जाने इसके लिए क्या करना होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।