1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Hyundai Motors ने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाई

Hyundai Motors ने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाई

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2015 01:16 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 01:17 pm IST

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors ने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपए तक का इजाफा किया है। कीमतों में यह वृद्धि एक अगस्त से लागू हो

Hyundai Motors ने सभी मॉडलों की...- India TV Hindi
Hyundai Motors ने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाई

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors ने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपए तक का इजाफा किया है। कीमतों में यह वृद्धि एक अगस्त से लागू हो जाएगी। कंपनी की इस समय बाजार में सभी श्रेणियों में दस कारें हैं। इसमें इयान, आई10, ग्रैंडआई10, एलिट आई20, एक्टिव आई20, एक्सेंट, वर्ना, इलेंट्रा, सांटा फे और क्रेटा शामिल हैं।

कंपनी में बिक्री और विपणन विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "लागत में वृद्धि की वजह से कारों की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। अभी तक हम लागत में वृद्धि का भार स्वयं वहन कर रहे थे, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण बाजार परिवेश में अब हम कीमतें बढ़ाने के लिए विवश हैं।" Hyundai Motors भारत में सबसे बड़ी यात्री कार निर्यातक कंपनियों में से है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।