1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. IRCTC ने 21 स्टेशनों पर शुरु की कैब और कुली की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

IRCTC ने 21 स्टेशनों पर शुरु की कैब और कुली की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

 Written By: PTI
 Published : Jul 27, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 08:22 am IST

नई दिल्ली: IRCTC ने 21 रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन कैब एवं कुली की बुकिंग की सुविधा शुरू की है, साथ ही पांच रेलवे स्टेशनों पर केवल ऑनलाइन कैब की बुकिंग की सेवा शुरू की गई

IRCTC ने 21  स्टेशनों पर...- India TV Hindi
IRCTC ने 21 स्टेशनों पर शुरु की कैब और कुली की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

नई दिल्ली: IRCTC ने 21 रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन कैब एवं कुली की बुकिंग की सुविधा शुरू की है, साथ ही पांच रेलवे स्टेशनों पर केवल ऑनलाइन कैब की बुकिंग की सेवा शुरू की गई है।

लोकसभा में कीर्ति वर्धन सिंह और कुंवर हरिबंश सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने बिना पैंट्री कार की सुविधा वाली ट्रेनों में पायलट आधार पर एक वर्ष के लिए ई-कैटरिंग की सेवा शुरू की है। यात्री ई-कैटरिंग वेबसाइट के साथ फोन और SMS के जरिए अपनी पसंद के भोजन की बुकिंग करा सकते हैं।

प्रभु ने कहा, अभी बिना पैंट्री कार की सुविधा वाली 1482 ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक एवं वहनीय दरों पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पेश करने के लिए रेलवे बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। इसके साथ ही सस्ता जनता भोजन पेश करने के लिए जन आहार दुकान स्थापित की जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।