Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कुमार मंगलम ने लगाई जटिया हाउस के लिए सबसे मंहगी बोली

कुमार मंगलम ने लगाई जटिया हाउस के लिए सबसे मंहगी बोली

India TV Business Desk Published : Sep 08, 2015 12:12 pm IST, Updated : Sep 08, 2015 01:09 pm IST

नई दिल्ली: कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालाबार हिल्स पर बने जटिया हाउस की निलामी के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों के तहत इस बंगले के लिए तकरीबन 425

कुमार मंगलम बिड़ला...- India TV Hindi
कुमार मंगलम बिड़ला खरीदेंगे 425 करोड़ रुपए का बंगला!

नई दिल्ली: कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालाबार हिल्स पर बने जटिया हाउस की निलामी के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों के तहत इस बंगले के लिए तकरीबन 425 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई है। यह बंगला 2,926 वर्ग मीटर जमीन में फैला हुआ है और इसका एरिया 30,000 वर्ग फुट है। साल 1950 में जटिया परिवार ने बनाया था। JLL (वैश्विक संपत्ति सलाहकार) की तरफ से करीब तीन महीने पहले इसे बेचने का एलान किया गया था।

अब तक यह केम मैच प्राइवेट लिमिटेड के नाम था, जिसके मालिक यशवर्धन जटिया हैं। इन्होंने ने इसे 1970 के दशक की शुरुआत में मेहर कावसजी वकील से खरीदा था। फिलहाल इसमें अरुण और श्याम जटिया का परिवार रहता है। यह परिवार पुदुमजी इंडस्ट्रीज का मालिक है जो कागज और इससे सम्बंधित बिजनेस करती है।

jatia house

जटिया परिवार इस बंगले में पिछले 40 सालों से रह रहे है, और लोगों के मुताबिक इस परिवार के अधिकतर सदस्य विदेश में जा बसे है और जो लोग यहां फिलहाल रह रहे है उनके लिए यह काफी बड़ा है जिसके कारण उनके लिए इसका मेंटेनेंस करना भी मुश्किल हो रहा है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement