नई दिल्ली: वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो का आटोमैटिक ट्रांसमिशन एटी संस्करण आज पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 13.13 लाख रुपए से 14.33 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आटोमैटिक ट्रांसमिशन संस्करण एसयूवी के टॉप-एंड संस्करण में उपलब्ध होगा। जहां 2 व्हील ड्राइव के एटी संस्करण की कीमत 13.13 लाख रुपए है, वहीं 4 व्हील ड्राइव के एटी संस्करण की कीमत 14.33 लाख रुपए रखी गई है।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी वाहन प्रवीण शाह ने कहा, महिन्द्रा में हमारा यह निरंतर प्रयास रहता है कि हम अपने ग्राहकों को किफायती कीमत में उन्नत प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएं।