1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अगले महीने से महंगा हो जाएगा रेस्‍तरां जाना, बढ़ जाएगा आपके फोन का बिल

अगले महीने से महंगा हो जाएगा रेस्‍तरां जाना, बढ़ जाएगा आपके फोन का बिल

 Written By: Agency
 Published : May 20, 2015 09:34 am IST,  Updated : May 20, 2015 09:36 am IST

नई दिल्‍ली: सर्विस टैक्‍स की नयी बढ़ी हुई 14 प्रतिशत की दर एक जून से लागू होगी। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस कदम से रेस्तरां जाना, बीमा और फोन बिल आदि महंगे

अगले महीने से महंगा हो...- India TV Hindi
अगले महीने से महंगा हो जाएगा रेस्‍तरां और फोन का बिल

नई दिल्‍ली: सर्विस टैक्‍स की नयी बढ़ी हुई 14 प्रतिशत की दर एक जून से लागू होगी। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस कदम से रेस्तरां जाना, बीमा और फोन बिल आदि महंगे हो जाएंगे।

फिलहाल सेवा कर की दर 12.36 प्रतिशत है। इसमें शिक्षा उपकर भी शामिल है। शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेवा कर की नयी 14 प्रतिशत की दर एक जून से लागू होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015-16 के बजट में इसकी घोषणा की थी।

अपने बजट भाषण में जेटली ने कहा था कि केंद्र व राज्यों की सेवाओं पर सेवा कर को सुगमता से लागू करने के लिए मौजूदा सेवा कर की 12.36 प्रतिशत की दर (शिक्षा उपकर सहित) को मिलाकर 14 प्रतिशत किया जा रहा है।

सेवा कर एक छोटी नकारात्मक सूची के अलावा सभी सेवाओं पर लगाया जाता है। विज्ञापन, हवाई यात्रा, आर्किटेक्‍ट की सेवाएं, कुछ प्रकार के निर्माण, क्रेडिट कार्ड, कार्यक्रम प्रबंधन, टूर ऑपरेटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं पर सेवा कर लगता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।