नई दिल्ली: हैदराबाद के 19 वर्षीय निश्चल नारायणम CA फाइनल का एग्जाम क्लियर कर देश के सबसे युवा चार्ट्ड एकाउंटेंट बन गए है। नारायणम इससे पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं जैसे कि यंगेस्ट ऑथर ऑफ मैथ्स बुक, और 10 साल की उम्र में ही वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन बन गए थे। मात्र 19 साल की छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने पिता की कंपनी की बैलेंस शीट में गड़बड़ी ढूंढ निकाली थी। उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप डेलोएट की इंटरनैशनल ऑडिट फर्म से की है।
गौरतलब है कि निश्चल को फिलहाल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने एनरोल नहीं किया है क्योंकि नियम अनुसार 21 साल की उम्र से कम किसी को आईसीएआई एनरोल नहीं करता है।
वह छोटी उम्र में अपनी कंपनी, निश्चल स्मार्ट लर्निंग सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ट्रस्टी हैं। साथ ही डिजाइनर और मैथ्स लैब में डिवेलपर भी हैं।
मैथ्य के जीनियस निश्चल नारायणम के नाम और भी रिकॉर्ड्स दर्ज है जिनमें से दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 9 साल की उम्र में सिर्फ 12 मिनट के भीतर 225 रैंडम चीजें याद करके रिकॉर्ड कायम किया था।
यही नहीं निश्चल ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का एग्जामिनेशन, CA का बेसिक लेवल एग्जाम क्वॉलीफाई और 15 साल की उम्र में CA का सेकेंड लेवल एग्जाम पास कर दिखाया था।
अगली स्लाइड में जानिए निश्चल के बारे और जानकारी