1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ई-नीलामी के दूसरे दिन 79 चैनल बने अस्थायी विजेता

ई-नीलामी के दूसरे दिन 79 चैनल बने अस्थायी विजेता

 Written By: PTI
 Published : Jul 29, 2015 10:59 am IST,  Updated : Jul 29, 2015 11:01 am IST

नई दिल्ली: निजी FM रेडियो चरण तीन के विस्तार के तहत 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी के दूसरे दिन बोलियों के चार और दौर हुए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

ई-नीलामी के दूसरे दिन 79...- India TV Hindi
ई-नीलामी के दूसरे दिन 79 चैनल बने अस्थायी विजेता

नई दिल्ली: निजी FM रेडियो चरण तीन के विस्तार के तहत 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी के दूसरे दिन बोलियों के चार और दौर हुए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि नीलामी आज सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। बोलियों के चार दौर हुए। 

आधिकारिक बयान के अनुसार अभी तक बोलियों के आठ दौर हो चुके हैं। 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी कल शुरू हुई थी। बयान के अनुसार दूसरे दिन की बोलियों के बाद 55 शहरों में 79 चैनल अस्थायी तौर पर विजेता चैनल बन गए हैं। इनके लिए 377 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य की तुलना में अस्थायी विजेता मूल्य 479 करोड़ रुपए रहा है। 

कल हुई नीलामी में 26 बोलीदाताओं ने भाग लिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।