1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दिल्ली NCR में प्याज 50 रुपये किलो

दिल्ली NCR में प्याज 50 रुपये किलो

 Written By: PTI
 Published : Jul 31, 2015 11:42 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 11:42 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सीमित आपूर्ति की वजह से उच्च गुणवत्ता वाला प्याज आज 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी हल्की गुणवत्ता वाला प्याज अभी 30 से 40 रुपये किलो के

दिल्ली NCR में प्याज 50...- India TV Hindi
दिल्ली NCR में प्याज 50 रुपये किलो

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सीमित आपूर्ति की वजह से उच्च गुणवत्ता वाला प्याज आज 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी हल्की गुणवत्ता वाला प्याज अभी 30 से 40 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और तेजी आने की आशंका के कारण सरकारी एजेंसियों एसएफएसी और नाफेड ने प्याज की खुदरा कीमतों में तेजी रोकने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: में सफल और डीएमएस खुदरा बिक्री केन्द्रों के जरिए इस खाद्य जिंस की बिक्री शुरू की है।

लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ :एसएफएसी: और राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ :नाफेड: ने मिलकर मूल्य स्थिरीकरण कोष :पीएसएफ: का उपयोग करते हुए महाराष्ट्र के नासिक से 7,000 से 8,000 टन प्याज खरीदा है। एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक के निकट लासलगांव से संकेत लेते हुए, जहां विगत दो दिनों में थोकबिक्री मूल्य बढ़कर 36-38 रुपये प्रति किलो हो गया है, राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतें 42 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं।

एसएफएसी के प्रबंध निदेशक प्रवेश शर्मा ने बताया, हम मदर डेयरी के सफल बिक्री केन्द्र और दिल्ली दुग्ध योजना :डीएमएस: बूथ के जरिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: में विगत दो तीन दिनों से प्याज की बिक्री कर रहे हैं ताकि इसकी उपलब्धता बढ़ायी जा सके और कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके।

शर्मा ने कहा कि एसएफएसी, नाफेड के स्टॉक में रखे प्याज का भी विपणन कर रही है। मौजूदा समय में एसएफएसी सफल के 300 बिक्री केन्द्रों और डीएमएस के 100 बूथों के जरिये प्रतिदिन करीब 100 टन प्याज बेच रही है। उन्होंने कहा कि डीएमएस के बूथ पर प्याज की बिक्री 34 रुपये प्रति किलो के निर्धारित दर पर की जा रही है जो बाजार की 40 से 42 रुपये प्रति किलो की दर से काफी कम है जबकि सफल के बिक्री केन्द्र पर मूल्य का निर्धारण मदर डेयरी के द्वारा ही किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा, प्याज की उपलब्धता बढ़ाने तथा कीमतों पर अंकुश रखने का प्रयास किया जा रहा है। हम बाजार में प्याज की आपूर्ति की और बढ़ाएंगे जो कीमत की स्थिति पर निर्भर करेगा। आने वाले दिनों में एसएफएसी डीएमएस बूथ के जरिए प्याज की बिक्री की मात्रा बढ़ाएगी और अगर जरुरत हुई तो प्रत्यक्ष बिक्री के लिए उसकी मोबाइल वैन सेवा भी चलाने की योजना है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एफएसएसी की देश के अन्य मूल्य के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में प्याज का स्टॉक जारी करने की योजना है तथा इस संदर्भ में फैसला आने वाले दिनों में मूल्य के उतार चढ़ाव पर निर्भर करेगा। महाराष्ट्र सहित देश के प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में भंडारों में रखे प्याज के बर्बाद होने के मद्देनजर बेहतर गुणवत्ता के प्याज की कमी के कारण हाल के सप्ताहों में थोकबिक्री और खुदरा दोनों में कीमतों में तेजी आई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।