
टाटा हाउसिंग डिवेलपमेंट कंपनी यानी THDC टाटा समूह के स्वामित्व वाली टाटा संस से जुड़ी एक छोटी कंपनी कंपनी है। 1984 में स्थापित टाटा हाउसिंग डेवेलपमेंट कंपनी भारत में रियल इस्टेट डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक महत्पवूर्ण कंपनी है। यह कंपनी भारत में कॉरपोरेट्स के द्वारा परिसंपत्ति विकास की अवधारणा लाने वाली पहली कंपनी है। टाटा हाउसिंग को इसके क्वालिटी कंस्क्ट्रक्शन, नैतिकतापूर्ण पारदर्शी व्यवसाय-व्यवहार, उच्च स्तरीय रखरखाव और समय पर प्रॉपर्टी (परिसंपत्ति) के वितरण के लिए जाना जाता है।
कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था पोर्टल
टाटा हाउसिंग ने बने बनाए मकानों की खरीद फरोख्त के लिए एक ई-कॉमर्स पोर्टल टाटा वैल्यू होम्स डॉट कॉम लॉन्च किया था, जो कि देश का एकलौता ई पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिए आप सस्ती कीमत पर अपने सपनो का घर बुक करवा सकते हैं।
स्नैपडील के साथ किया बड़ा करार
कंपनी ने हाल ही में लक्जरी एवं प्रीमियम अपार्टमेंट की बिक्री के लिए दिग्गज ऑनलाइन रिटेलर स्नैपडील से बिग डील की थी। इस डील के होते ही चंद मिनटों में एक करोड़ा का एक फ्लैट बुक गया था।