1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सर्वे लिस्ट में शामिल सभी हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास- CM विष्णुदेव साय; कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं

सर्वे लिस्ट में शामिल सभी हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास- CM विष्णुदेव साय; कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं

 Published : May 21, 2025 09:46 pm IST,  Updated : May 21, 2025 09:47 pm IST

सीएम विष्णुदेव ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबी सौंपी। नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल और आईस बाक्स, मनरेगा जॉब कार्ड, वालीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट प्रदान किए।

CM Vishnu deo sai- India TV Hindi
लाभान्वित हितग्राहियों को घर की चांबी सौंपते हुए सीएम विष्णुदेव साय। Image Source : INDIA TV

रायपुर: प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव ने इस अवसर पर दोकड़ा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की भी घोषणा की। सीएम ने मंगल भवन के जिर्णोद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी।

पीएम आवासों की चांबी सौंपकर कराया जा रहा गृह प्रवेश

सीएम विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम लोग गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम हैं, सभी को पीएम आवास स्वीकृत किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्षों में मोदी जी की अधिकांश गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया है। सुशासन तिहार के दौरान पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को नए आवास स्वीकृति के साथ ही पूर्ण हो चुके गए पीएम आवासों की चांबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश कराया जा रहा है।

cm vishnu deo sai
Image Source : INDIA TVसीएम विष्णुदेव साय

1460 ग्राम पंचायतों में खोले अटल डिजिटल सेवा केन्द्र

सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को ऑनलाईन तथा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र खोला गया है इन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन विभिन्न प्रकार के दस्तावेज प्राप्त करने और राशि के लेन-देन की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

cm vishnudeo sai
Image Source : INDIA TVसीएम विष्णुदेव साय

लाभान्वित हितग्राहियों को मिली घर की चाबी

मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबी तथा नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, हितग्राहियों को मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल और आईस बाक्स, मनरेगा जॉब कार्ड, वालीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट प्रदान किए। उन्होंने इस मौके पर हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।