1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से, जानें पहले दिन क्या होगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से, जानें पहले दिन क्या होगा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 23, 2025 09:25 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 09:26 pm IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। वहीं, राज्य का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा - India TV Hindi
छत्तीसगढ़ विधानसभा Image Source : CGVIDHANSABHA.GOV.IN

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस सत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत सोमवार को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रमन डेका के अभिभाषण से होगी।

कब होगा राज्य का बजट पेश?

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके बाद 3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। साथ ही वित्त मंत्री उसी दिन 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे। 25 फरवरी को इस अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी।

यह सत्र कुल 17 बैठकों में संपन्न होगा, जो 21 मार्च को समाप्त होगा। स्पीकर रमन सिंह ने यह भी बताया कि इस सत्र में विधायकों से 2,367 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1,220 तारांकित और 1,147 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 122 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं।

दिल्ली सरकार का पहला सत्र

वहीं, एक अन्य खबर में देश की राजधानी दिल्ली की नई सरकार का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा, जो तीन दिन का होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कल दिल्ली सरकार का पहला सदन और पहला दिन होगा, जिसमें सभी माननीय विधायक शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में पहले दिन स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि पहले सत्र में CAG की रिपोर्ट लाई जाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए 2500 रुपये देने की योजना की घोषणा की। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

धुएं की लपटें देख बस यात्रियों में मची चीख पुकार, दरवाजा नहीं खुला तो खिड़कियों से कूदे; देखें VIDEO

रमजान से पहले संभल की शाही जामा मस्जिद की करवाना चाहते हैं सफाई-पेंटिंग, कमेटी ने ASI से मांगी इजाजत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।