1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ बना देश का विकास मॉडल, केंद्र ने सुधार आधारित प्रदर्शन के लिए दिए 4400 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ बना देश का विकास मॉडल, केंद्र ने सुधार आधारित प्रदर्शन के लिए दिए 4400 करोड़ रुपये

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 29, 2024 07:50 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 07:57 pm IST

छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने 4400 करोड़ रुपये की विशेष राशि स्वीकृत की है। यह राशि देश में किसी भी राज्य को सुधारों पर आधारित प्रदर्शन पर मिलने वाला सबसे बड़ा प्रोत्साहन है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Image Source : PTI

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने सुशासन और सुधार आधारित प्रदर्शन के लिए 4400 करोड़ रुपये की विशेष राशि स्वीकृत की है। यह राशि देश में किसी भी राज्य को सुधारों पर आधारित प्रदर्शन पर मिलने वाला सबसे बड़ा प्रोत्साहन है। केंद्र का यह कदम भारत के विकासशील राज्यों को प्रेरित करने और सुधारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

केंद्र ने इन मामलों में की तारीफ 

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधारों, डिजिटल गवर्नेंस और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा है। इस राशि का उपयोग राज्य में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, 15 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और नगर निकायों के आधुनिकीकरण पर किया जाएगा। इस कदम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम साय ने बताया- गर्व का क्षण 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, "हमारे प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा सराहा जाना न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक नई दिशा है। यह प्रोत्साहन हमारे नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।"

विशेषज्ञों का क्या कहना है?

इस निर्णय को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह विशेष राशि अन्य राज्यों को भी प्रतिस्पर्धा और सुधारों को लागू करने के लिए प्रेरित करेगी। छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि दिर्शाती है कि सही नीतियां और पारदर्शी प्रशासन कैसे पूरे देश को नई दिशा दे सकते हैं।

ऐसे में कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ ने यह साबित किया है कि जब राज्य सरकारें सुधारों पर जोर देती हैं और पारदर्शिता बनाए रखती हैं, तो न केवल केंद्र से सम्मान मिलता है, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। इस राशि का उपयोग राज्य में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए होगा, जो आने वाले वक्त में छत्तीसगढ़ को एक विकासशील राज्य के रूप में और भी सशक्त बनाएगा।

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली में 2014 में 14 लाख तो 2019 में बढ़े 9 लाख वोटर्स, अरविंद केजरीवाल पर BJP का बड़ा आरोप; जानें वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा

रायपुर में हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड में बड़ा हादसा, नाइट शिफ्ट में काम कर रहे क्रेन ऑपरेटरों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।