छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलवाद पर जीत मिल चुकी है। हालांकि, पुलिस की ओर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों को बरामद करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कभी नक्सलवाद का गढ़ रहे सुकमा जिले में भी नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम- भण्डारपदर एवं मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में बड़ा नक्सली डम्प बरामद किया गया है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अधिकारियों के निर्देशन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर 24 अगस्त को थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देसी हथियार, बीजीएल लांचर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री को बरामद किया गया है।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों की डिटेल
अभियान निरंतर जारी रहेगा- पुलिस
सुकमा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा। नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है। (रिपोर्ट: संजीव पचौरी)
ये भी पढ़ें- नक्सल हिंसा थमने के बाद अपने घर लौट रहे लोग, बस्तर में धीरे-धीरे दिखने लगी है रौनक