1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख की सहायता, CM साय का ऐलान

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख की सहायता, CM साय का ऐलान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 01, 2025 10:39 pm IST,  Updated : May 01, 2025 10:45 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। मुख्यमंत्री साय ने दिनेश मिरानिया की हत्या को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

"परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दुखद घड़ी में दिनेश मिरानिया परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा आवश्य मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।

बता दें कि दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने और एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान पहलगाम के बैसरन इलाके में 22 अप्रैल को दहशतगर्दों ने गोलियों की बौछार कर 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली, जिनमें एक दिनेश मिरानिया भी थे। आतंकवादियों ने पर्यटकों के नाम पूछे, धर्म की पहचान कर महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुषों की हत्या कर दी।

पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई तेज 

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इस हमले के अगले दिन भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस जघन्य हमले के जिम्मेदार आतंकी संरगनाओं की कमर तोड़ दी जाएगी और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो दुनिया ने पहले कभी न देखी हो।

ये भी पढ़ें-

Pahalgam Terror Attack: "वो चिल्ला रहे थे हमारे बच्चों को बचाओ", कश्मीर की वो 'खरगोश लड़की' जिसने बचाई कई पर्यटकों की जान

हिंदुस्तान में नहीं रह सकते बच्चे, पाकिस्तान नहीं लौट सकती मां; भोपाल में फंसी समरीन ने सुनाया अपना दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।