1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सर्विस राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, CISF जवान की मौत

सर्विस राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, CISF जवान की मौत

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 03:00 pm IST

दंतेवाड़ा में CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो गोलियां चल गईं। हादसे में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कैंप में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो गोलियां चलने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधान आरक्षक दत्तात्राया बचेली स्थित CISF कैंप में अपनी सर्विस राइफल (AK-47) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो गोलियां चल गईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद कैंप में मौजूद जवानों ने तत्काल घायल प्रधान आरक्षक को उपचार के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा भेजा गया शव

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम और अन्य विधिक प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे दत्तात्राया

मृतक प्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं। जवान की मौत की खबर से परिजनों और साथी जवानों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद

एक अन्य खबर में, छत्तीसगढ़ के महासमुंद पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार, सरसीवां स्थित मकान पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 81 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, एक थैले में रखी रकम में 500-500 रुपये के 162 बंडल यानी कुल 16,200 नोट मिले। पुलिस का दावा है कि यह रकम फर्जी एनटीपीएस और एनओसी के जरिए 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन से अर्जित की गई है। मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने 81 लाख रुपये को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दी है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

हल्द्वानी में नितिन नबीन और पुष्कर धामी ने युवाओं से किया संवाद, रोजगार से लेकर AI तक चर्चा

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'दुर्गा पूजा' नहीं लिखेंगे तो कम्युनिस्टों को स्टॉल नहीं लगाने दें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।