1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा से 17 ‍‍वर्षीय किशोरी अगवा, आरोपी किशोरी को भगाकर बिहार ले गया

नोएडा से 17 ‍‍वर्षीय किशोरी अगवा, आरोपी किशोरी को भगाकर बिहार ले गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 04:26 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को एक युवक ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा से 17 ‍‍वर्षीय किशोरी अगवा, आरोपी किशोरी को भगाकर बिहार ले गया- India TV Hindi
नोएडा से 17 ‍‍वर्षीय किशोरी अगवा, आरोपी किशोरी को भगाकर बिहार ले गया

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को एक युवक ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को यहां से भगाकर बिहार ले गया है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राहुल यादव नामक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। 

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने जब आरोपी के भाई विपिन यादव से बात किया तो उसने  बताया कि उनका भाई किशोरी को लेकर बिहार चला गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाला 12 वर्षीय एक छात्र पिछले 10 दिनों से लापता है। उसके परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सलारपुर कालोनी में रहने वाले बीरन सिंह ने थाने में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 12 वर्षीय बेटा 10 जनवरी से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।