1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड में गोहत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार, 500 किलोग्राम मांस जब्त, 17 गायों को बचाया गया

झारखंड में गोहत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार, 500 किलोग्राम मांस जब्त, 17 गायों को बचाया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 24, 2022 09:12 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 09:12 pm IST

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हल्दीपोकर में छापेमारी के दौरान मौके से 500 किलोग्राम गोमांस भी बरामद किया और 3 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।

Jharkhand Cow Slaughter, Cow Slaughter in Jharkhand, Cow Smugglers Jharkhand- India TV Hindi
झारखंड में गोहत्या के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गोवध करने और उसका मांस बेचने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोकर में छापेमारी के दौरान मौके से 500 किलोग्राम गोमांस भी बरामद किया और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, पुलिस ने वहां से 17 गायों का बचाया। बता दें कि इससे पहले सरायकेला-खरसावां जिले में भी कुछ लोगों को गोवध के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

‘गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा था छापा’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हल्दीपोकर में 2 लोगों द्वारा मवेशियों का वध करने और गोमांस बेचने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक इमरान अली के घर पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि अली के अलावा उसके साथी शमीम उर्फ पप्पू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में झारखंड गोधन पशु वध निषेध अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया।

पहले भी गोवध के केस में गिरफ्तार हुए हैं लोग
बता दें कि पिछले महीने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गोवध के आरोप में बुधवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक निमडीह थाना क्षेत्र के सिंदूरपुर गांव में 3 लोगों ने मांस बेचने के लिए 2 गायों को मार डाला। इस घटना की सूचना मिलने पर निमडीह थाने के प्रभारी अधिकारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस की एक टीम के साथ वहां पहुंचे और मांस को जब्त कर लिया। बता दें कि झारखंड में गोवंश के पशुओं की हत्या पर प्रतिबंध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।