लोनी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने लोनी इलाके में गोकशी को अंजाम दे रहे 7 गो-तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ आज सुबह हुई। दरअसल गुरुवार सुबह गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को बेहटा गाजीपुर के पास एक गोदाम के गाय काटे जाने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंची और सूचना को सही पाया।
घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने गो-तस्करों को चेतावनी दी तो उन्होंने उल्टा ही पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोकशी को अंजाम दे रहे लोगों ने पुलिस पर करीब 7 राउंड फायर किए जिसके बाद पुलिस को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग में 7 बदमाश घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। इनकी तलाश जारी है।
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, मौके पर तीन गोवंश कटे हुए पाए गए, जिनके नमूने लेने के बाद उन्हें पशु चिकित्सक डिस्पोज करवाया गया। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल से सात तमंचे, 12 जिंदा कारतूस, 7 खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच चाकू, दो बंडल प्लास्टिक की रस्सी के बरामद किए हैं।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
इनकी है तलाश
संपादक की पसंद