1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बलिया में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी 3 युवकों के सिर मुंडवाए, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

बलिया में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी 3 युवकों के सिर मुंडवाए, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 07:53 am IST,  Updated : May 23, 2020 07:53 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के 3 आरोपी युवकों के सिर मुंडवाकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

Molestation, Molesting Girl, Molesting Girl Ballia, Molesting Girl Ballia Shaved Heads- India TV Hindi
बलिया जिले में नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के 3 आरोपी युवकों के सिर मुंडवाकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के 3 आरोपी युवकों के सिर मुंडवाकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल कर दी। युवकों के सिर मुड़वाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार की दोपहर को पुलिस इन युवकों को तलाशने में जुटी थी। बाद में पुलिस ने इस सिलसिले में तीनों युवकों और दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। 

तीनों आरोपी युवकों पर मुकदमा दर्ज

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (CO) दीपचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर दौड़ लगा रहे तीन युवकों- विकास सिंह पुत्र राजेश सिंह, राजीव प्रसाद गौड़ पुत्र राजकुमार गौड़ व सुनील कुमार सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह को खेत जा रही एक लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया और उनके सिर मुड़वा दिए। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के परिजन बोले, साजिश है
सीओ ने बताया कि कुछ देर बाद युवकों के परिजनों की तहरीर पर कुछ ग्रामीणों के खिलाफ युवकों के साथ मारपीट करने और सिर मुड़वाकर अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कर 2 ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के परिजनों की ओर से लिखा गया है, 'लड़के सुबह दौड़ लगाने गए थे। इसी बीच साजिशन उन्हें पकड़ लिया गया। लोगों ने घेरकर उन्हें मारा-पीटा, उनके सिर मूंड दिए और सामाजिक रूप से अपमानित किया।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।