1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फ्लैट के अंदर संदिग्ध हालत में मिले 60 साल के पिता और बेटी के शव, अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज

फ्लैट के अंदर संदिग्ध हालत में मिले 60 साल के पिता और बेटी के शव, अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 01, 2025 10:26 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 11:17 am IST

मृतक पिता और पुत्री दो साल से उसी मकान में रह रहे थे, जिसमें दोनों की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।

Daughter and Son- India TV Hindi
मृतक पिता और पुत्री Image Source : INDIA TV

ओडिशा के कटक के बदामबाड़ी इलाके में स्थित स्नेहलता अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। यहां एक फ्लैट के अंदर एक व्यक्ति और उसकी बेटी के शव मिले हैं। मरने वालों की पहचान 60 साल के मानस रंजन दास और उनकी बेटी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मानस रंजन दास का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। यह पिता-बेटी पिछले दो सालों से इसी किराए के फ्लैट में रह रहे थे।  

हालांकि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। फिलहाल, अधिकारियों ने मौत के पीछे के असली कारणों की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का बयान

कटक के जोन 6 एसीपी अशोक कुमार गिरी ने कहा , "हमें जानकारी मिली कि स्नेहलता अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहे मानस रंजन दास और उनकी बेटी की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद घटना के पीछे का सच पता चलेगा। मानस की लाश पंखे से लटकी हुई थी और उनकी बेटी की लाश दूसरे कमरे में पड़ी थी।"

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित कारणों की गहराई से जांच की जाएगी ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेता, शव को कुएं में फेंका, 7 दिन बाद गली हुई हालत में मिली डेडबॉडी

बाप ने की रीलबाज बेटे की हत्या, गड्ढे में दफनाया और फिर खुद भी कर ली आत्महत्या; मिला सुसाइड नोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।