1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शराब के नशे में बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली, खुद जहर खाकर दी जान

शराब के नशे में बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली, खुद जहर खाकर दी जान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 19, 2025 08:08 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 08:08 am IST

दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया और आत्महत्या कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी की हत्या के बाद शख्स किया सुसाइड।- India TV Hindi
पत्नी की हत्या के बाद शख्स किया सुसाइड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बेटे के सामने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई। बाद में शख्स ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलुरु से लगभग 85 किलोमीटर दूर दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक की बताई जा रही है। यहां शुक्रवार देर रात को पारिवारिक झगड़े की वजह से शख्स ने यह कदम उठाया। घटना के समय शख्स शराब के नशे में था। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में पूरी जानकारी दी। 

गोली लगने से पत्नी की हुई मौत

वहीं दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एन यतीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान विनोदा (43) और उसके पति रामचंद्र गौड़ा उर्फ चंद्र (54) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद रामचंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रामचंद्र नशे की हालत में घर लौटा था। दोपहर के भोजन के बाद एक मामूली मुद्दे पर उसने पहले अपने माता-पिता से झगड़ा शुरू किया। फिर बाद में उसने अपनी पत्नी और बेटे से झगड़ा करना शुरू कर दिया। 

खुद भी खाया जहर

एसपी एन यतीश ने बताया कि झगड़ा जल्द ही बढ़ गया और गुस्से में आकर रामचंद्र ने अपने बेटे प्रशांत की ओर रिवॉल्वर तान दी। हालांकि उसकी पत्नी विनोदा अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान रामचंद्र ने ट्रिगर दबा दिया और गोली लगने से विनोदा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रामचंद्र ने रबर शीट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला घर में रखा तेजाब स्वयं खा लिया। कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यतीश ने बताया कि मृत दंपति के बेटे प्रशांत की शिकायत पर सुलिया थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मंदिर से मूर्तियों की चोरी की शिकायत करने वाला ही निकला चोर, चार लोग गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।