1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. आंध्र प्रदेश: CID ने APCO के पूर्व चैयरमैन के घर की छापेमारी में 3 किलो सोना सहित करोड़ों रुपए बरामद

आंध्र प्रदेश: CID ने APCO के पूर्व चैयरमैन के घर की छापेमारी में 3 किलो सोना सहित करोड़ों रुपए बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 03:34 pm IST

आंध्र प्रदेश में सीआईडी (CID) ने तेलुगूदेशम पार्टी के कार्यकाल में APCO (स्टेट हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) के पूर्व चेयरमैन गुजजाला श्रीनिवासुलु के आवास पर छापा मारा।

Andhra Pradesh: CID raids on ex-APCO chief Gujjula Srinivasulu- India TV Hindi
Andhra Pradesh: CID raids on ex-APCO chief Gujjula Srinivasulu Image Source : FILE

आंध्र प्रदेश में सीआईडी (CID) ने तेलुगूदेशम पार्टी के कार्यकाल में APCO (स्टेट हैंडलूम वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) के पूर्व चेयरमैन गुजजाला श्रीनिवासुलु के आवास पर छापा मारा। छापेमारी में उनके घर से 3 किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसमें सोने की इस समय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये के करीब है। 

श्रीनिवासुलु पर एफआईआर में ये आरोप लगाया गया था कि उन्होनें बुनकरों के सहकारी समितियों के नाम पर सरकारी धन और बुनकरों को सब्सिडी का दुरुपयोग किया। 

एफआईआर में उनपर आरोप है कि उन्होंने स्कूली बच्चों, पुलिस और सैनिटरी स्टाफ की वर्दी के लिए कपड़े की आपूर्ति में कई अनियमितताएं कीं। हैंडलूम कपड़े के बजाय तेलंगाना, कर्नाटक और तमिल नायडू में पावर करघे द्वारा उत्पादित पॉलिएस्टर कपड़े की आपूर्ति की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।