1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत पर जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ FIR दर्ज

गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत पर जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ FIR दर्ज

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 10, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 04:06 pm IST

गैंगस्टर अंकित गुर्जर (Ankit Gujjar) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में हुई संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट नरेंद्र कुमार मीणा और अन्य अज्ञात जेलकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में FIR दर्ज की है।

गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत पर जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ FIR दर्ज- India TV Hindi
गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत पर जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली: गैंगस्टर अंकित गुर्जर (Ankit Gujjar) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में हुई संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट नरेंद्र कुमार मीणा और अन्य अज्ञात जेलकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में FIR दर्ज की है। दरअसल, अंकित गुर्जर की मां गीता देवी ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद हरि नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

अंकित गुर्जर की 30 अगस्त को पीट-पीट कर हत्या का आरोप है। अंकित के घरवालों के अनुसार, मीणा उससे (अंकित से) 1 लाख रुपये की मांग कर रहा था, जिसमें से 50 हज़ार रुपये दे भी दिए गए थे। आरोप है कि पैसे नहीं देने के कारण हत्या की गई है। अब इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

हालांकि, जेल स्टाफ का कहना है कि अंकित के पास मोबाइल फोन मिला था, जिसके बाद विवाद हुआ था और फिर अंकित ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर हमला कर दिया था। जेल कर्मियों ने किसी तरह उसे काबू किया लेकिन इस दौरान अंकित को चोट लग गई थी, जिसके बाद में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।