1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राखी बंधवाने के कुछ ही घंटों बाद भाई ने किया रेप, गला घोंटकर फंदे से लटकाया बहन का शव

राखी बंधवाने के कुछ ही घंटों बाद भाई ने किया रेप, गला घोंटकर फंदे से लटकाया बहन का शव

 Published : Aug 13, 2025 08:46 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 08:46 am IST

यूपी के औरैया में एक युवक ने रक्षाबंधन के दिन ऐसा घिनौना अपराध किया जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर पाए। यहां एक युवक ने पहले अपनी नाबालिग बहन से राखी बंधवाई और फिर उसका रेप कर दिया। पोल खुल जाने के डर से उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या भी कर दी।

accused- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के औरैया में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां चचेरे भाई ने ही अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

रक्षाबंधन के दिन आरोपी ने जमकर पी शराब

घटना 9 अगस्त 2025 की है। पूरा मामला बिधूना कोतवाली के कक्षपुरा के मजरे का है। घटना के दिन वह अपने ताऊ के घर राखी बांधकर रात घर लौटी थी। मृतका घर में अकेली थी। उसकी मां और बहनें नोएडा गई हुई थीं। पिता घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुरजीत सक्सेना ने बताया कि दिन में राखी बंधवाने के बाद उसने उस रात ज्यादा शराब पी ली थी। देर रात वह शौच के लिए खेत में गया। वहां से लौटते समय दीवार फांदकर वह घर में घुस गया मृतका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मृतका के चिल्लाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जाकर अपने कमरे में सो गया।

दरवाजा खोलते ही पिता की निकली चीख

मृतका के पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। अगली सुबह जब उन्होंने देखा कि बेटी उठ नहीं रही है तो पड़ोस की एक बच्ची की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। बेटी फंदे से लटक रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर पहुंचते ही उन्हें कई जगहों पर खून के धब्बे देखकर समझ आ गया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की और पाया कि सुरजीत हमेशा उनके साथ रहता था। जब परिवार के सदस्यों से सवाल पूछे जाते, तो सुरजीत उनके लिए जवाब देता।

यहां हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी भी मौके पर पहुंचा था और आगे आकर सारा काम करवा रहा था जिससे कि उस पर शक न जाए। लेकिन जब बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने क्या कहा?

आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कपड़ों को भी फॉरेंसिक जांच को भेजा है। औरैया के एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली एसओजी व बिधूना कोतवाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जा रहा है।

(रिपोर्ट- दीपेंद्र सिंह)

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने You Tube पर ढूंढी हत्या की तरकीब, प्रेमी से पति के कान में डलवाई कीटनाशक दवा, हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।