1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब आजमगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला, कुएं में मिली युवती की लाश, हाथ-पैर कटे, सिर भी गायब

श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब आजमगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला, कुएं में मिली युवती की लाश, हाथ-पैर कटे, सिर भी गायब

 Published : Nov 15, 2022 07:18 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 07:18 pm IST

अभी देश की राजधानी दिल्ली में भी लिव इन में रहने वाली एक युवती श्रद्धा की हत्या के बाद उसके पार्टनर आफताब ने शव के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए थे। कुछ इसी तर्ज पर अब आजमगढ़ में भी एक युवती संग हैवानियत की खौफनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

dead body found in well- India TV Hindi
कुएं में मिला युवती का शव Image Source : SOCIAL MEDIA

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में युवती की सिर कटी क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिले के दुवार्सा-गहाजी रोड पर मंगलवार को एक युवती का क्षत विक्षत शव एक कुएं के अंदर मिला। युवती के अंग कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने शव के साथ कुएं में फेंके कटे हाथ-पैरों को बाहर निकाला, लेकिन सिर नहीं मिला। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बता दें कि अभी देश की राजधानी दिल्ली में भी लिव इन में रहने वाली एक युवती श्रद्धा की हत्या के बाद उसके पार्टनर आफताब ने शव के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए थे। कुछ इसी तर्ज पर अब आजमगढ़ में भी एक युवती संग हैवानियत की खौफनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

हाथ-पैर मिले लेकिन सिर गायब

घटना आजमगढ़ जिले के अहरौला स्थित पश्चिम का पुरा इलाके की है। पुलिस ने कुएं से शव के कटे हुए हिस्से हाथ-पैर और अन्य भाग बरामद किए हैं लेकिन सिर नहीं मिला है। पुलिस ने शव के हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक, अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद उम्र और उसके ठिकाने का विवरण स्पष्ट हो पाएगा।

फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। क्षत-विक्षत शव को बरामद करने के बाद मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

गांव से करीब 150 मीटर दूर कुएं में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पश्चिम का पुरा गांव से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के दौरान शरीर पर केवल एक अंडरगारमेंट मिला जबकि उसके पास पैर और हाथ भी कुएं के अंदर तैर रहे थे, लेकिन सिर गायब था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।