1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बलिया में पिता से हुआ बेटे का विवाद, डांटने की वजह से कर ली आत्महत्या

बलिया में पिता से हुआ बेटे का विवाद, डांटने की वजह से कर ली आत्महत्या

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 16, 2025 11:00 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:00 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 30 वर्षीय युवक ने पिता से नशे की लत को लेकर विवाद के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ballia a son had a dispute with his father and committed suicide because of scolding- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया इलाके में एक युवक ने पिता से विवाद के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम बैरिया कस्बे के रकबा टोला मोहल्ले में हुई, जहां धर्मेंद्र गुप्ता (30) ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के सदस्य उसे सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने क्या कहा?

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह कथित तौर पर नशे का आदि था, जिसे लेकर पिता से तीखी बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता ने उसे डांटा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लाक प्रमुख की उनके ही घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। 

बेड पर मिला शव

खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के हमीदपुर कला में विनोद चौधरी का निवास था। विनोद चौधरी जेवर और खुर्जा से पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। सोमवार की सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी का शव उनके घर में बेड पर मिला। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुरानी रंजिश या राजनीति के चलते उनकी हत्या की गई है। फिलहाल जांच जारी है। मृतक विनोद चौधरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल किसी काम से 4-5 लोगों के साथ गए थे। घर में एक नौकर भी काम करता था। वह सुबह अपने काम से कहीं चला गया था। शाम तक वह नहीं आया। साथ ही साथ कुछ पैसों को लेकर एक विवाद भी चल रहा था उसने भी इनको जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत थाने में भी दी गई थी।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।