1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नौकरी की तलाश में पहुंचा था बेटा, अपार्टमेंट परिसर में लोहे की रॉड से पीटकर की सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्या

नौकरी की तलाश में पहुंचा था बेटा, अपार्टमेंट परिसर में लोहे की रॉड से पीटकर की सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्या

 Reported By: T Raghavan Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 21, 2026 08:03 am IST,  Updated : Jul 21, 2026 08:20 am IST

अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में नौकरी की तलाश में पहुंचे एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने ही सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक चंद्र बहादुर शाही और आरोपी बेटा द्रोणा- India TV Hindi
मृतक चंद्र बहादुर शाही और आरोपी बेटा द्रोणा Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के वर्तूर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में तीखी बहस के बाद एक शख्स ने अपने ही पिता की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति उसी अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे, जिनकी उम्र 58 वर्ष थी। 38 साल के बेटे ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी। आरोपी नेपाली नागरिक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेपाल के कालिकोट जिले के निवासी चंद्र बहादुर शाही (58) के रूप में हुई है। चंद्र बहादुर पहले सोमापुरा गेट के पास सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे और उन्होंने हाल ही में बीते शुक्रवार को वर्तूर स्थित ट्रेंड स्क्वायर अपार्टमेंट्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी। रविवार की सुबह उनका 38 वर्षीय बेटा द्रोणा भी अपने लिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश में पिता के पास इसी अपार्टमेंट परिसर में पहुंचा था।

तीखी बहस के बाद बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। अपार्टमेंट परिसर के भीतर ही किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस बेहद तीखी हो गई और आरोपी द्रोणा ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया। इस दौरान द्रोणा ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और अपने पिता पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण चंद्र बहादुर लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वर्तूर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

यह खौफनाक घटना वर्तूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नेपाली नागरिक द्रोणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी है। एक ऐसी ही खबर, उत्तर प्रदेश के बरेली से आई थी, जहां बेटे ने पिता की हत्या कर तीन लोगों को फंसाने की साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में छाता चोरों के आतंक से लोग परेशान, पुलिस भी हो गई हैरान, सामने आया Video

दिल्ली-NCR में मौसम मेहरबान, देश भर में आफत बनेगी बारिश? UP-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।