1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. "मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी", सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, चली गई जान

"मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी", सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, चली गई जान

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 19, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 02:53 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने पत्नी के कथित प्रेम संबंध से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।

मृतक अभय कुमार। - India TV Hindi
मृतक अभय कुमार। Image Source : REPORTER

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद किया गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी के कथित प्रेम संबंध को जिम्मेदार ठहराया है। 

मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी 26 साल का अभय कुमार के रूप में हुई है घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है

सॉरी माय फैमिली लिखकर जताई पीड़ा

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा, "मेरे मरने का कारण मेरी पत्नी है। वह अपने गांव के एक लड़के से प्रेम करती है। उसके फोन में उसकी तस्वीरें थीं। यह सब मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। अंदर ही अंदर घुटन हो रही थी। यही मेरी मौत का कारण बना। "सॉरी माय फैमिली."

6 महीने पहले हुई थी शादी 

परिजनों के अनुसार युवक की शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था। शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के किसी मर्द से संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। युवक जयपुर में काम करता था और शादी के बाद पत्नी को भी अपने साथ ले गया था।

धमकी भरे संदेश मिलने का आरोप 

परिवार का आरोप है कि युवक को पत्नी के कथित प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसकी भाभी के अनुसार, पत्नी के मायके जाने के बाद युवक के मोबाइल पर फोटो, वीडियो और धमकी भरे संदेश आने लगे थे।

ससुराल में हुआ था विवाद 

मृतक के भाई ने बताया कि युवक को जब पत्नी के संबंधों की जानकारी मिली, तो वह जयपुर से सीधे ससुराल पहुंचा, जहां विवाद भी हुआ। इसके बाद वह काफी तनाव में रहने लगा था।

क्या कहती है पुलिस 

कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर

रिपोर्ट- सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी, पति संग रहने से किया इनकार; भर्ती में खुद को बताया 'अविवाहित'

बिहार में खाकी शर्मसार, थाने में जब्त कफ सिरप चोरी कर बेचा, थानाध्यक्ष निलंबित और 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।