1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़के ने प्रिंसिपल की कनपटी पर तान दिया रिवॉल्वर, वर्दी नहीं पहनने के लिए टोका था

लड़के ने प्रिंसिपल की कनपटी पर तान दिया रिवॉल्वर, वर्दी नहीं पहनने के लिए टोका था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 02:07 pm IST

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने जब स्कूल की असेंबली में एक लड़के को लंबे बाल और उंगलियों पर अंगूठियां पहने देखा तो उन्होंने उसे डांट दिया। इस लड़के ने स्कूल की ड्रेस भी नहीं पहनी थी।

Bijnore teen puts gun on principal's head लड़के ने प्रिंसिपल की कनपटी पर तान दिया रिवॉल्वर, वर्दी नह- India TV Hindi
लड़के ने प्रिंसिपल की कनपटी पर तान दिया रिवॉल्वर, वर्दी नहीं पहनने के लिए टोका था Image Source : PIXABAY

बिजनौर. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिजनौर के भागूवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक 17 साल के लड़के ने प्रिंसिपल की कनपटी पर रिवॉल्वर तान दिया और उन्हें जमकर धमकाया। दरअसल पिस्टल तानने वाले लड़को को प्रिंसिपल ने उसकी ड्रेस के लिए टोका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने जब स्कूल की असेंबली में एक लड़के को लंबे बाल और उंगलियों पर अंगूठियां पहने देखा तो उन्होंने उसे डांट दिया। इस लड़के ने स्कूल की ड्रेस भी नहीं पहनी थी। इसके बाद लड़के ने प्रिंसिपल को उनके चैंबर में जा कर धमकाया। हालांकि जैसे ही घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के टीचर उनके चैंबर की तरफ दौड़े तो आरोपी लड़का भाग गया। बाद में पता चला कि वो स्कूल का छात्र ही नहीं था।

प्रिंसिपल पंकज कुमार ने कहा, "असेंबली के बाद, जब सभी शिक्षक और छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए, तो यह लड़का मेरे पास आया और मेरी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दिया और मुझे गालियां दीं। जब शिक्षकों ने उसे रिवॉल्वर दिखाते हुए देखा, तो उन्होंने उसका पीछा किया लेकिन वो घटना स्थल से भाग गया।"

जांच के बाद पता चला कि ये लड़का स्कूल का छात्र नहीं था, वो बाहरी था।

प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने लड़के के खिलाफ मंडावली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी लड़के को करौली गांव का निवासी बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि वो सुबह स्कूल की असेंबली में क्यों आया था। बिजनौर के एसेपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।