1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में महिला की मौत के मामले में पति सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा में महिला की मौत के मामले में पति सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 01:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के एच्क्षर गांव में एक महिला की मौत के मामले में पति सहित 3 लोगों के खिलाफ गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया।

Noida Woman Death, Noida Woman Dead, Noida Woman Husband, Husband Booked- India TV Hindi
प्रीति की लाश उनके घर में 10 अगस्त की रात पंखें सेलटकी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के एच्क्षर गांव में एक महिला की मौत के मामले में पति सहित 3 लोगों के खिलाफ गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लालच में उनकी बेटी की हत्या की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति की लाश उनके घर में 10 अगस्त की रात पंखें सेलटकी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्क्षर गांव में रहने वाली प्रीति पांडे का शव 10 अगस्त की रात उनके घर में पंखे से लटका मिला था। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि उसने आत्महत्या की है। अपर उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार को मृतका के पिता नवल किशोर चौबे ने थाना बीटा-2 में प्रीति के पति एवं 2 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

प्रीति के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, प्रीति की उसके पति प्रशांत पांडे और 2 अन्य लोग अशोक पांडे तथा प्रदीप पांडे ने दहेज के लिए हत्या की है। उन्होंने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशाल पांडे ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।