1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. छत्तीसगढ़: युवती के सर पर लाठी-डंडों से किया वार, प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़: युवती के सर पर लाठी-डंडों से किया वार, प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे उतारा मौत के घाट

 Published : Dec 13, 2022 10:40 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 10:40 pm IST

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जिले में एक महिला की शादीशुदा प्रेमी ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जिले में एक महिला की शादीशुदा प्रेमी ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स ने महिला के किसी दूसरे व्यक्ति से बता करने को लेकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जिले के मगरलोड कस्बे में रेशमी साहू (25) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शत्रुघ्न साहू (43) को गिरफ्तार किया है। 

इलाज के दौरान हुई रेशमी की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मगरलोड कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने चाय की दुकान चलाने वाली रेशमी पर सोमवार शाम को अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से लाठी से हमला कर दिया था। इस घटना में रेशमी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने रेशमी को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि  घटना की जांच के दौरान दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला की चाय की दुकान में खिसोरा गांव निवासी शत्रुघ्न साहू का लगातार आना-जाना था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज शत्रुघ्न साहू को रेशमी की हत्या के शक में पकड़ा और जब उससे पूछताछ की गई तब उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

आरोपी का 4 साल से चल रहा था अफेयर 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि पिछले 4 साल से उसका और रेशमी का अफेयर चल रहा था। पिछले कुछ समय से रेशमी किसी दूसेर के साथ फोन पर लगातार बातचीत करती थी। पूछने पर टालमटोल करती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को आरोपी रेशमी की चाय दुकान पर पहुंचा और फोन पर बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर लाठी से रेशमी के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने गांव चला गया।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।