1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एयरपोर्ट पर पकड़े गए 65000 सऊदी रियाल, जानिए कितनी है भारतीय रुपए में कीमत

एयरपोर्ट पर पकड़े गए 65000 सऊदी रियाल, जानिए कितनी है भारतीय रुपए में कीमत

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Nov 08, 2021 06:28 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 06:31 pm IST

शक होने पर उसके सामान की गहन जांच के लिए रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर ले जाया गया। एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से उसके सामान की जांच करने पर, सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके हैंडबैग के अंदर एक संदिग्ध छवि देखी।

एयरपोर्ट पर पकड़े गए 65000 सऊदी रियाल, जानिए कितनी हैं भारतीय रुपए में कीमत- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर पकड़े गए 65000 सऊदी रियाल, जानिए कितनी हैं भारतीय रुपए में कीमत

हैदराबाद: सीआईएसएफ ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग 7 बजे हमने एक व्यक्ति के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए हैदराबाद हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन में प्रवेश करते समय उसे रोक लिया। यात्री की पहचान सैयद खालिद (भारतीय) के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष है। उसे दुबई एयरलाइंस की उड़ान संख्या FZ-440 (STD 1020 बजे) द्वारा उड़ान भरनी थी। शक होने पर उसके सामान की गहन जांच के लिए रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर ले जाया गया।

एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से उसके सामान की जांच करने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके हैंडबैग के अंदर एक संदिग्ध छवि देखी। जिसके बाद सैयद खालिद के हैंडबैग की भौतिक जांच करने पर लगभग 12,86,000 रुपए मूल्य के 65000 सऊदी रियाल उसके हैंडबैग के अंदर रखे उसके कपड़ों की जेब के अंदर छिपे हुए पाए गए। जिसके बाद इसकी सूचना सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा शुल्क अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद इस यात्री को 12.86 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।