1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. करनालः क्लास टीचर के सामने चाकू से गोदकर 12वीं के छात्र की हत्या

करनालः क्लास टीचर के सामने चाकू से गोदकर 12वीं के छात्र की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Mar 25, 2022 04:27 pm IST

प्रैक्टिकल के दौरान बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

Student Murdered In Karnal (Representative Photo) - India TV Hindi
Student Murdered In Karnal (Representative Photo)  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • क्लासरूम में घटी ये घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई
  • आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया
  • इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है

करनालः हरियाणा के करनाल स्थित एक प्राइवेट स्कूल से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है। जहां पर एक ही स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने साथी छात्र की चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। क्लासरूम में घटी ये घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

झगड़े से शुरू हुआ विवाद हत्या पर हुआ खत्म

जानकारी के मुताबिक, करनाल के हरसिंहपुरा गांव के संस्कार भारती प्राइवेट स्कूल में आज 12वीं क्लास का प्रैक्टिकल था। प्रैक्टिकल के दौरान बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। क्लासरूम में घटित इस वारदात से वहां इफरा-तफरी मच गई। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाला छात्र मौके से फरार हो गया। 

पुलिस जांच में जुटी

घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इलाके में शांति बहाल करने के लिए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी है। साथ ही पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने कब्जे में लेकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।